Amazing Facts Art and Culture Celebrities Fashion Movies

Sonakshi Sinha Biography, Dabangg heroine made its own identity I Biharplus News

sonakshi sinha biography shatrughan sinha daughter

एक दौर था जब हर तरफ ये चर्चा खूब हुआ करती थी कि हिंदी फिल्मों में बिहार से कोई भी एक्ट्रेस नहीं जाती…लेकिन कहते हैं न कि प्रतिभा चाहे जमीन के सातवें परत के नीचे क्यों न हो ..उसे उपर आना ही होता है…ऐसा ही हुआ शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के साथ…वैसे तो हिंदी सिनेमा जगत में एक से बढ़कर एक कलाकार हुए और उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा दुनिया भर में मनवाया…लेकिन ये जरूरी नहीं कि उनके बेटे या बेटी भी उन ही कलाकारों की भांति फेम हांसिल कर सकें…बॉलीवुड में तो इसके कई उदाहरण भी देखे जा सकते हैं…सबसे बड़ा उगदाहरण तो बीग बी और उनके बेटे अभिषेक ही हैं…इसके बाद राज बब्बर सुरेश ओबेरॉय कादर खान समेत कई ऐसे बड़े नाम हैं जिनके बेटे उनकी तरह स्टारडम नहीं बटोर पाये..लेकिन सोनाक्षी सिन्हा के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ…सोनाक्षी ने न सिर्फ अपने मेहनत से अपने पिता की तरह शोहरत हासिल कर ली है वो भी काफी कम दिनों में बल्कि सोनाक्षी आज बिहार समेत देश की लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल भी हैं…सोनाक्षी की अकीरा आने के बाद फैंस में उनके लिए इज्जत और भी बढ़ गई…सोनाक्षी ने अपनी पहली फिल्म सलमान खान के साथ की जिसने उस साल के सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा और तब से शुरू हुआ बॉलीवुड में बिहार की इस दबंग गर्ल का दबदबा…

सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। वो एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न सिन्हा तथा माता का नाम पूनम सिन्हा है। सोनाक्षी सिन्हा की स्कूली पढ़ाई आर्य विद्या मंदिर, मुंबई से हुई थी इसके बाद उन्होंने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ, मुंबई से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की पढ़ाई की। सोनाक्षी के दो बड़े भाई हैं जिनका नाम लव सिन्हा और कुश सिन्हा है। सोनाक्षी सिन्हा ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत एक कोस्टूम डिज़ाइर के रूप में की थी। उन्होंने बहुत सारे फिल्मों के कोस्टूम डिज़ाइन किए है जैसे “दिल ले के देखो”(2005)। उन्होंने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत 2010 में सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से की थी। यह फिल्म 2010 की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म रही। इस फिल्म से उन्हें बहुत प्रसिद्धि मिली तथा इस फिल्म के कारण ही उन्हें बेस्ट फिमेल डिबुट का आवार्ड मिला। उसके बाद इन्होने एक से एक हिट फिल्मे दी जैसे- रावडी राठौर, हॉलिडे, दबंग-2, सन ऑफ सरदार आदि।
सिन्हा ने बहुत सारे फिल्मों में अलग -अलग रोल किया है। उनकी बहुत सारी एक्शन फिल्मे आई जैसे रावडी राठौर (2012), सन ऑफ सरदार (2012), दबंग (2012), हॉलिडे: ए सोल्जर नेवर ऑफ हिज ड्यूटी (2014)। उन्होंने फिल्म लूटेरा (2013) में एक टी.वी. से ग्रसित महिला का रोल किया था जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड आफ बेस्ट एक्ट्रेस मिला।

दोस्तों क्. आपको पता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी पहली फ़िल्म दबंग से मिलने वाली कमाई सलमान खान के NGO बीइंग ह्यूमन को डोनेट की थी|फिल्मो में आने से पहले सोनाक्षी मॉडल थी|2008 और 2009 में लैक्मे फैशन वीक में उन्होंने रैंप वॉक किया था|रणवीर सिंह ने सोनाक्षी से लूटेरा फ़िल्म के सेट पर झगड़ा कर लिया था और परिणामस्वरूप सोनाक्षी सेट छोड़कर चली गयी थी|

सोनाक्षी ने ही सलमान को दबंग फ़िल्म में मूँछ रखने की सलाह दी थी|सोनाक्षी सिन्हा के कैरियर के पीछे सलमान खान का हाथ रहा है|सलमान खान की ही सलाह पर सोनाक्षी ने स्विमिंग, जिमिंग और योगा कर 30 किलो वजन कम किया था|आपने सोनाक्षी को लूटेरा फ़िल्म में पेंटिंग करते हुए देखा ही होगा लेकिन सोनाक्षी रियल लाइफ पेंटर भी है|खाली समय में उन्हें स्केच बनाना पसंद है|

सोनाक्षी की पसंदीदा फिल्मो में मेडागास्कर, ज़ूलंडर, प्रिमल फेरा, लव एक्चुअली, नोट्टिंग हिल, अबाउट ए बॉय, कुंग फु पांडा और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे शामिल है|बचपन से ही सोनाक्षी को साडी पहनने का शौक था|शायद इसीलिये अपनी ज्यादातर फिल्मो में वह साडी ही पहनती है| इन्हें नाक की रिंग पहनना भी बहुत पसंद है, इसे पहनते हुए उन्हें बहुत सी फिल्मो में देखा गया है| ऐसा बॉलीवुड में बहुत कम देखा जाता है|

ज्यादा दिन नहीं हुए जब सोनाक्षी सिन्हा के डेटिंग्स के चर्चे हर जगह होने लगे थे …खबर ये थी कि सोनाक्षी सिन्हा किसी मुस्लिम एक्टर को डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों शादी करने वाले हैं… सोनाक्षी सिन्हा जिस एक्टर को डेट कर रही थीं उनका नाम जाहिर इकबाल है, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म नोटबुक में जाहिर इकबाल नजर आए थे… दरअसल, हाल ही में सोनाक्षी अपनी आगामी फिल्म कलंक के प्रमोशन के लिए टीवी शो पर पहुंची थीं और इसी दौरान उन्होंने बताया कि वह जल्द से जल्द शादी के बंधन में बंधना चाहती हैं, इस शो के दौरान उन्होंने अपनी शादी को लेकर कई चौकानें वाले खुलासे किए। कुछ दिनों पहले ही फिल्म नोटबुक रिलीज हुई है। इस फिल्म में जाहिर ने कमाल का अभिनय किया है। दर्शकों को उनकी ये फिल्म काफी पसंद आई है। जाहिर है सोनाक्षी अक्सर स्पॉट होते रहते हैं, दोनों कई बार डिनर डेट या मूवी डेट पर साथ देखे जाते हैं।

कुछ दिनों पहले सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा एक रियलिटी शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कहा था कि उन्हें रणबीर कपूर जैसा दामाद चाहिए। कुछ टाइम पहले पूनम सिन्हा स्टार प्लस के शो नच बलिये 8 के ग्रैंड फिनाले में पहुंची थी। जब उनसे पूछा गया कि वह सोनाक्षी के लिए कैसा लडक़ा चाहती हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें रणबीर कपूर जैसा स्मार्ट और गुड लुकिंग लडक़ा अपनी बेटी के लिए चाहिए।