Amazing Facts Bihar News Celebrities Entertainment Movies

Muslim Heroine जो फिल्मों के लिए हिन्दू हो गई I Rani chatterjee Biography | Biharplus News

rani chatterji bhojpuri film actress biography

भोजपुरी सिनेमा में कई ऐसे सितारे हैं जिन्हें आज अपने राज्य के अलावा देश और विदेशों में भी इज्जत बख्शी जाती है और सम्मान भरी नजरों से देखा जाता है…हालांकि भोजपुरी में अब अश्लीलता के खिलाफ विरोध की जो हवा चली उसके बाद काफी बदलाव नजर आता है…एक तरफ सिनेमा में भोजपुरी में रवि किशन, निरहुआ, खेसारी मनोज तिवारी पहवन सिंह जैसे बड़े कलाकार हैं तो वहीं दूसरी ओर एक ऐसी अदाकारा है जो अकेले ही सभी कलाकारों को टक्कर देती है…जी हां हम बात कह रहे हैं भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी की…

रानी चटर्जी भारतीय फिल्म अभिनेत्री, डांसर और टेलीविजन प्रेजेंटर है। इनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई शहर महाराष्ट्र राज्य हिंदुस्तान में हुआ था। रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हैं और इन्होंने अपने आपको एक सफलअभिनेत्री और लोकप्रिय अभिनेत्री के तहत स्थापित किया है। इन्होंने अपना स्क्रीन डेब्यू भोजपुरी फिल्म “”ससुरा बड़ा पैसा वाला(2004)” से किया था। इस फिल्म के बाद यह काफी फेमस हो गई थी। रानी चटर्जी को 6 बार भोजपुरी अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस प्राप्त है।

रानी चटर्जी के भाई का नाम समीर चटर्जी है। रानी चटर्जी ने अपना ग्रेजुएशन यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई से किया है। इन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई तुंगारेश्वर एकेडमी हाई स्कूल,वसई से की थी। वर्तमान में रानी चटर्जी अविवाहित है। रानी के बारे में ये बात शायद कम लोग ही जानते होंगे कि वो धर्म से मुस्लिम हैं… लेकिन फिल्मों में कई बार इन्हें मंदिरों में शूटिंग करना होता था, जिसके कारण कई बार इन्हें इनके धर्म के कारण आलोचना का सामना करना पड़ता था और इसीलिए इन्होंने अपना नाम रानी चटर्जी रख लिया। रानी चटर्जी की पसंदीदा अभिनेत्री माधुरी दीक्षित हैं। इन्हें रंगों में लाल, काला और नीला रंग पसंद है। एथलीट में रानी चटर्जी को मारिया शारापोवा, सानिया मिर्जा, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर पसंद है।

रानी चटर्जी ने भोजपुरी के तमाम बड़े सुपरस्टार जैसे दिनेश लाल यादव, पवन सिंह, रवि किशन, मनोज तिवारी, विराज भट्ट के साथ काम किया है और इनकी लगभग तमाम फिल्में हिट ही रही हैं।

रानी चटर्जी भोजपुरी फिल्मों की बेहद ही लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। इसकी एक वजह ये भी मानी जाती रही है कि रानी कभी भी कोई भी बोल्ड सीन देने में पीछे नहीं हटती..शायद इसलिए उनकी पहचान बोल्ड एक्ट्रेसेस की सूचि में सबसे उपर आती है…हालांकि हाल में ही रानी ने रानी नं—786 जैसी कुछ फिल्में देखर अपनी उस छवि को मिटाने की कोशिश तो की लेकिन नतीजा सिफर ही दिखा…

रानी ने अपना कैरियर तब शुरू किया था जब वह दसवीं क्लास में थी। इन की पहली फिल्म “ससुरा बड़ा पैसावाला” थी। इस फिल्म में इनके साथ मनोज तिवारी ने काम किया था। यह फिल्म भोजपुरी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में कई नये अध्याय अपने आप ही जुड़ते चले गये और इंडस्ट्री का विकास होता चला गया…

रानी चटर्जी मात्र 16 साल की उम्र में ही स्टार बन गई थी। और आज भी भोजपुरी फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस उनका ये सफर जारी है…आपको बता दें कि रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 10 लाख रूपये चार्ज करती हैं जो कि भोजपुरी फिल्म और इसके बजट को देखते हुए काफी है…इतना ही नहीं रानी के बारे में तो ये भी कहा जाता है कि भोजपुरी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस भी रानी ही हैं…अपने अब तक के 11 साल के करियर में रानी ने कई हिट फिल्में दी हैं..

रानी चटर्जी का भोजपुरी सिंगर पवन सिंह और भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन के साथ अफेयर का चर्चा भी रह चुका है। रानी ने पवन सिंह से अफेयर के बाद जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कराया था। उसके बाद से ही उन दोनों के बीच दूरियां भी बढ़ गईं…

रानी बॉलीवुड की अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की भी बहुत बड़ी फैन है। वह बचपन से ही माधुरी दीक्षित केडांस की नकल करती थी।

बिग बॉस-11 सीजन के लिए रानी चटर्जी को भी ऑफर मिला था लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। Bigg Boss के ऊपर दिए अपने बयान में रानी ने कहा था कि बिग बॉस के घर के अंदर इस बार सारे पागल भरे हुए हैं। अच्छा हुआ जो मैं बिग बॉस के घर में नहीं गई।