जब भी भोजपुरी सिनेमा की बात की जाएगी…कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनका नाम हर दौर में सबसे उपर लिय. जाएगा…ऐसे ही एक भोजपुरी सिनेमा के एक कलाकार हैं दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ…दिनेश लाल यादव सिनेमा जगत के एक ऐसे स्टार हैं जिनकी तूलना आमिर खान से की जाती है..क्योंकि आमीर की ही तरह दिनेश भी पहले स्टोरी को समझते हैं उसके बाद ही वो फिल्म साइन करते हैं..इतना ही नहीं अगर निरहुआ को स्क्रीप्ट दमदार नहीं लगी तो वो इसे नकारने में जरा सी भी देरी नहीं किया करते…दिनेश लाल यादव भी भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले काफी संघर्ष कर चुके हैं…कलकत्ता से पढ़ाई कर लौटने के बाद निरहुआ की रूचि अचानक इस ओर जाग गई…परिवार के एक सदस्य. ने इन्हें अपने बिरहा मंडली में शामिल किया औऱ फिर निरहुआ बिरहा गाने लगे…इससके बाद इन्होंने एक दो एल्बम भी निकाले जो एवरेज रहीं…लेकिन इसके तुरंत बाद निरहुआ ने एक ऐसा कैसेट निकाला जिसने भोजपुरी सिनेमा को रातों रात एक नायाब स्टार भेंट कर दिया..
दिनेश लाल यादव का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर शहर के टंडवा गांव में हुआ था। उनकी राशि कुंभ है। वर्ष 1997 में उन्होंने पश्चिम बंगाल काउंसिल हायर सेकेंडरी एजुकेशन से इंटरमीडिएट (12 वीं) की परीक्षा पास की थी….उनका जन्म गाजीपुर के प्रसिद्ध बिरहा परिवार में हुआ था। निरहुआ यादव समुदाय से संबंधित हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) माना जाता है। उनके पिता का नाम कुमार यादव और माता का नाम चंद्रज्योति यादव है। उनका एक भाई है, जिसका नाम प्रवेश लाल यादव है। वर्ष 2000 में, उन्होंने मंशा देवी से विवाह किया। जिससे उनके दो बेटे और एक बेटी है। जिनके नाम अमित, आदित्य और अदिति है।
उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत चलत मुसाफिर मोह लियो रे (2006) के साथ कल्पना पटोवरी और सुनील छैला बिहारी के साथ सहायक अभिनेता के रूप में की। यही नहीं उन्होंने पाखी हेगड़े के साथ निरहुआ रिक्शावाला (2008) में मुख्य अभिनेता के रूप में अभिनय किया, जो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सुपरहिट साबित हुई थी। दिनेश ने पहली बार “फिर से आइल बा दरबार में” गीत से अपने गायन करियर की भी शुरुआत की।
वर्ष 2001 में, उन्होंने बुढ़वा में दम बा और मलाई खाए बुढ़वा गीत से काफी प्रसिद्धि प्राप्त की। दिनेश लाल यादव ने निरहुआ हिंदुस्तानी (2014), पटना से पाकिस्तान (2015), निरहुआ हिंदुस्तान 2 (2017), बम बम बोल रहा जैसी सफल हिट फिल्में की हैं। निरहुआ ने वर्ष 2019 में भोजपुरी वेब श्रृंखला हीरो वर्दीवाला के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया।
दिनेश लाल यादव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भी सदस्य हैं। मार्च 2019 में, दिनेश लाल यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्हें आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में उतारा गया था। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की कुल संपत्ति 6 करोड़ रुपए है के और वह 40 लाख रुपए प्रति फिल्म लेते हैं।
रवि किशन और मनोज तिवारी के बाद भोदपुरी फिल्म में सबसे पहले किसी कलाकार नें अपनी अमिट छाप छोड़ी है तो वो निरहुआ ही हैं…उनका ये टाइटल आज देशभर में फेमस है…आलम तो ये तक है कि दिनेश लाल यादव का असली नाम कइयों को नहीं पता वो सिर्फ निरहू के नाम से ही इन्हें जानते हैं
दिनेश लाल यादव की कुछ प्रमुख फिल्में हैं काशी अमरनाथ, घूंघट में घोटाला, निरहुआ हिंदुस्तानी, पटना से पाकिस्तान, निरहुआ चलल लंदन…इनके अलावा भी राम लखन बेटा, बॉर्डर आदि ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने पर्दे पर तो खूब कमाल किया ही साथ ही हर फिल्म के साथ निरहुआ का कद भी बढ़ता चला गया और वो बिग बॉस में सलमान खान के सामने जाकर बैठने वाले गिने चुने भोजपुरी कलाकारों में एक माने जाने लगे…इनकी सबसे मशहूर फिल्म निरहुआ रिक्शा वाला जो सबसे ज्यादा मशहूर हुवा और इसी फिलम ने दिनेश को भोजपुरी सिनेमा में बतौर हीरो स्थापित कर दिया…
दिनेश लाल यादव को उत्तर प्रदेश सरकार का सर्वोच्च सम्मान यश भारती से सम्मानित किया जा चूका है। प्रख्यात बिरहा गायक विजय लाल यादव दिनेश लाल यादव के बड़े भाई हैं। ल्मों में अपने जलवे दिखाने के बाद अब राजनीति में कदम रख चुके हैं। निरहुआ के लिए यहां तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऐसे में आज हम आपको निरहुआ की जिंदगी के सुनें अनसुनें किस्से बताने जा रहे हैं।
भोजपूरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता दिनेश लाल यादव दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, अपने अभिनय के दम पर उन्होने फिल्मो में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। दिनेश एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही एक लाजवाब गायक भी हैं जिन्होने अपनी गायकी से लोगो को अपना दिवाना बना दिया है। 39 वर्ष के दिनेश का जन्म 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कुमार यादव है जो कि एक किसान हैं तो वही उनकि माता का नाम किसी को भी ज्ञात नही है। दिनेश कि 3 बहने है और उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम विजय लाल यादव और प्रवेश लाल यादव है जिनमे से विजय लाल यादव पेशे से अभिनेता हैं और कई फिल्मो में काम कर चुके हैं दिनेश ने अपने स्कूल कि पढ़ाई गाजीपुर के ही एक स्कूल से किया है तो वहीं उनका कॉलेज मलिकपुरा कॉलेज से पूरा हुआ है। दिनेश लाल यादव ने अपनी गायकी से भोजपूरी संगीत कि दुनिया में कई बदलाव किए।
Add Comment