Bihar Updates

सुनो जनता! जुरमाना भरने के लिए अब हो जाओ तैयार! प्लास्टिक लिया या दिया तो लगेगा जुरमाना

हो जाइए सावधान !! प्लास्टिक का उपयोग आपको कर सकता है परेशान!! जी हां अब राज्य में प्लास्टिक का उपयोग अगर आपने गलती से भी किया तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है! इससे पहले भी प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने को लेकर सरकार ने कई बार कई तरह के कदम उठाए हैं मगर सरकार की बात इतनी आसानी से जनता की समझ में नहीं आती।

Heavy Fine on Plastic Ban in Bihar

शायद यही वजह है कि बिहार सरकार को अब प्लास्टिक के उपयोग को लेकर कड़े कदम उठाने पड़े हैं। तो अगर आप प्लास्टिक बेचते, खरीदते, फेंकते या फिर उपयोग करते हुए पाए गए तो आपकी जेब ढीली हो सकती है। सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग को लेकर कड़े कानून लागू कर दिए हैं। बता दें कि बिहार कैबिनेट ने जुर्माने के कानून को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार ने जुर्माना वसूलने का अधिकार नगरपालिका , नगर परिषद और नगर पंचायत को दिया है।

Bihar Government using Tight Law for Usage of Plastic Bags

तो अगर अब आप बिहार के शहरों में प्लास्टिक का घरेलू उपयोग करते हुए पकड़े जाते हैं तो 100 रुपए का दण्ड लगेगा। अगर आप दूसरी बार नियम तोड़ते पकड़े जाते हैं तो यह दण्ड बढ़कर 200 हो जाएगा और यही गलती इसके बाद दोहराने पर 500 रुपए का जुर्माना लगेगा

प्लास्टिक के व्यावसायिक इस्तेमाल पर पहली बार 1500 रुपए, दूसरी बार 2500 और इसके 3500 रुपए का दण्ड लगेगा। वहीं अगर आपने प्लास्टिक सार्वजनिक स्थान पर फेंकने की कोशिश की तो पहली बार 1000, दूसरी बार 1500 और बार बार नियम तोड़ने पर 2000 रुपए का जुर्माना लगेगा।

वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक बेचते हुए पहली बार पकड़े जाने पर 2000 रुपए, दूसरी बार 3000 रुपए और बार बार बेचने पर 5000 हजार का दण्ड दोषी को भरना पड़ेगा।

बिहार सरकार ने 25 अक्टूबर तक राज्य के सभी शहरों में प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने का हरफनामा पटना हाईकोर्ट में दाखिल किया था। साथ ही राज्य के सभी गांव में इसके उपयोग पर रोक की तिथि 25 नवंबर तय की गई है। इसके बाद राज्य के किसी भी कोने में प्लास्टिक के उपयोग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जो कोई भी नियम का उल्लघन करते हुए पाया जाएगा उसे जुर्माना देना होगा।

Team Biharplus requests you not to use plastic bags

बढ़ते प्रदूषण , वन के जीवों की सुरक्षा , नदियों में फैलती गंदगी और दूषित हो रही आवो हवा को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाए हैं! मानव समाज और जीव जंतु जिस वातावरण में सांसें ले रहें हैं , उस संदर्भ में यह प्रयास और फैसला सराहनीय है! बिहार प्लस की भी गुजारिश है कि सरकार के इस कदम में सरकार का साथ दें! और अपनी आवो हवा और वातावरण को सुरक्षित रखें!